हरियाणा भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय पद: राजेश सलूजा ने दी बधाई

Atal Hind Team Online20 August 20261 min read37 viewsहिसार
हरियाणा भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय पद: राजेश सलूजा ने दी बधाई

हरियाणा के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां, कार्यकर्ताओं में खुशी : राजेश सलूजा

हिसार /20 अगस्त 2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

भाजपा बरवाला मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा ने सतीश पूनिया, राज्यसभा सांसद संजय भाटिया और अरुण यादव को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

राजेश सलूजा ने कहा कि हरियाणा से जुड़े नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यक्षमता का सम्मान है।

उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय योगदान रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह जिम्मेदारी उनके अनुभव को नई दिशा देने के साथ पार्टी संगठन को भी मजबूती प्रदान करेगी।

राजेश सलूजा ने अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक, हरियाणा की जिम्मेदारी मिलने पर भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया जन-जन तक संगठन की गतिविधियों और नीतियों को पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। अरुण यादव इस क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां मिलना यह दर्शाता है कि हरियाणा के कार्यकर्ताओं और नेताओं की संगठन के प्रति मेहनत एवं समर्पण को पार्टी नेतृत्व उचित सम्मान दे रहा है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Share:

Comments

Leave a comment