हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया देश का नाम, साई सेंटर बहालगढ़ में मंत्री गौरव गौतम ने दिखाई साइकिल रैली को हरी झंडी

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया देश का नाम, साई सेंटर बहालगढ़ में मंत्री गौरव गौतम ने दिखाई साइकिल रैली को हरी झंडी

हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया रोशन : राज्य मंत्री गौरव गौतम

साई सेंटर बहालगढ़ में साइकिल रैली को मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

फहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, भारत माता की प्रतिमा का किया अनावरण

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को राज्य मंत्री ने दी शुभकामनाएं

भारत माता की प्रतिमा खिलाड़ियों को राष्ट्र सेवा और देश का नाम रोशन करने के लिए सदैव करेंगे प्रेरित : विधायक निखिल मदान

रणवीर रोहिल्ला/सोनीपत /11 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

खेल, युवा, अधिकारिता एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को साई सेंटर बहालगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने साई सेंटर परिसर में 100 फुट ऊंचे गगनचुंबी तिरंगे को फहराया। साथ ही उन्होंने साई परिसर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने जापान के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा के खिलाड़ियों को फूल देकर उनकी हौसला-अफजाई की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के बारे में

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि साई सेंटर परिसर में स्थापित भारत माता की प्रतिमा और गगनचुंबी तिरंगा खिलाड़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करेंगे। ये प्रतीक खिलाड़ियों को देश की शान को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा की बेटियों के शानदार प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक तालिका में हरियाणा को 12वें स्थान से सीधा चौथे स्थान पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा का प्रत्येक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के दम पर देश के लिए गौरव हासिल करेगा।

एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

उन्होंने जापान में आयोजित होने वाले 20वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने वाले तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। राज्य मंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लें और देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने साई के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों का भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।

सोनीपत विधायक निखिल मदान के विचार

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि साई सेंटर में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण होना गर्व और खुशी का अवसर है। यह प्रतिमा खिलाड़ियों को राष्ट्र सेवा और देश का नाम रोशन करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान खेलों से है और प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर देश-दुनिया में हरियाणा का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए रवाना हो रहे तीरंदाजी व सेपक टकरा खेल से जुड़े खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सेपक टकरा एक कठिन व तकनीकी खेल है और उन्होंने स्वयं खिलाड़ियों को अभ्यास करते हुए देखा है। खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत निश्चित रूप से उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता दिलाएगी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी सराहना की।

Share:

Comments

Leave a comment