हरियाणा भाजपा ने प्रवीण अत्रे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख नियुक्त

हरियाणा भाजपा ने प्रवीण अत्रे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख नियुक्त

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत प्रवीण अत्रे को प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति मंगलवार को पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता द्वारा जारी आदेश के बाद हुई है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव के रूप में दे चुके हैं सेवाएं

प्रवीण अत्रे इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रवीण अत्रे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दोनों का ही बेहद करीबी माना जाता है। चंडीगढ़ मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के अधीन मीडिया सचिव का पद पहली बार 2025 में सृजित किया गया था। इस नए पद पर प्रवीण अत्रे की ही नियुक्ति हुई थी। इससे पहले मनोहर सरकार (पार्ट-2) और नायब सरकार (पार्ट-1) के दौरान विशेष पद पर भी अत्रे ने ही कमान संभाली थी।

चुनावों के दौरान संभाली थी मीडिया प्रबंधन की कमान

नायब सैनी सरकार (पार्ट-1) के दौरान हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव हुए थे। इन सभी चुनावों के दौरान प्रवीण अत्रे ने मीडिया प्रबंधन की मुख्य कमान संभाली थी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सरकार का पक्ष बेहद मजबूती के साथ रखा था। इसके साथ ही डिबेट्स में गेस्ट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने पूरी खूबी के साथ निभाई थी।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment