हरियाणा में नवंबर में मनाया जाएगा संविधान पखवाड़ा, विधान सभा स्पीकर ने सीएम सैनी से की मुलाकात

हरियाणा में नवंबर में मनाया जाएगा संविधान पखवाड़ा, विधान सभा स्पीकर ने सीएम सैनी से की मुलाकात

विधान सभा स्पीकर हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। यह मुलाकात चंडीगढ़ में गुरुवार को हुई है। इस दौरान दोनों के बीच आगामी संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है। संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का मुख्य उद्देश्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संविधान पखवाड़े की मुख्य बातें और तारीखें

संविधान पखवाड़ा नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होने वाला है। यह पखवाड़ा 26 नवंबर यानी संविधान दिवस तक लगातार चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संविधान की भावना पर जोर दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक मूल्यों से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी कार्यक्रम होंगे।

युवाओं और नागरिकों की भागीदारी पर जोर

मुलाकात के दौरान संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने पर विचार हुआ। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी बातचीत की गई है। यह सभी कार्यक्रम जन-जन तक लोकतांत्रिक मूल्यों को पहुंचाने के लिए तय किए गए हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment