बिजली मंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति, हरियाणा में कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल की स्थगित

Team Atal Hind11 August 20261 min read13 viewsसिरसा
बिजली मंत्री के साथ बैठक में बनी सहमति, हरियाणा में कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल की स्थगित

सिरसा से सतीश बंसल की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बिजली मंत्री अनिल विज के साथ दोपहर 12:00 बजे से लगभग 5 घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। इस बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एचएसईबी यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल खोड ने बताया कि बैठक में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से चेयरमैन देवेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रधान इकबाल चंदाना, सुरेश राठी, विजेन्द्र बराड़, यशपाल देशवाल, पुनित कूंडू, महासचिव आर.सी. सिरोही, राजेंद्र राणा, रविन्द्र घणघस, सुरेंद्र यादव, विनोद कुमार, मनोज सैनी, अशोक शर्मा, विकास नेहरा, अनिल पहल, राजकुमार महला, बलजीत बैनीवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस

सरकार एवं निगम प्रबंधन की ओर से इन मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन एवं बैठक की कार्यवाही भी उपलब्ध करवाई गई है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 2 माह के अंदर सहमति के अनुसार सभी कार्य पूरे नहीं किए गए, तो पुन: हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। इसी के मद्देनजर 11, 12 एवं 13 अगस्त की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

कर्मचारियों की एकजुटता का परिणाम

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि यह सभी कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष और ताकत का परिणाम है कि सरकार को कर्मचारियों की बात सुननी पड़ी और हमारी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने पड़े।

Share:

Comments

Leave a comment