हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया बड़ा ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया बड़ा ऐलान, जानिए पूरी डिटेल

चंडीगढ़। 03 सितंबर। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए 'गन्ना तकनीकी उद्देश्य परियोजना' के अंतर्गत किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का ऐलान किया है। यह घोषणा गन्ना किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

किन क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इन क्षेत्रों में यमुनानगर, नारायणगढ़, शाहाबाद, करनाल, असंध, भादसों, पानीपत, कैथल, रोहतक, सोनीपत, जींद, पलवल, भूना, गोहाना और महम शामिल हैं। यह अनुदान इन सभी क्षेत्रों के सहायक गन्ना विकास अधिकारियों के क्षेत्राधिकार में आने वाले किसानों को मिलेगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

किन विधियों और किस्मों पर मिलेगी अनुदान राशि

विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अनुदान राशि गन्ने की अधिसूचित व सिफारिश की गई किस्मों की बिजाई पर दी जाएगी। यह बिजाई आधुनिक विधियों के माध्यम से होनी चाहिए। इन आधुनिक विधियों में प्रमोशन ऑफ़ वाइड रौ स्पेसिंग (4 फ़ीट), सिंगल-बड, बड-चिप विधि, फाउंडेशन सीड नर्सरी/ बीज उपचार, और 4 फीट की चौड़ी पंक्ति दूरी में पेड़ी-प्रबंधन के माध्यम से प्रदर्शन-प्लाट लगाना शामिल है।

आवेदन करने की महत्वपूर्ण तिथियां

प्रवक्ता ने आवेदनों की समय-सीमा की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन किसान भाइयों ने अपना गन्ना वसंत या ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल के बाद) में लगाया है, वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए 30 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर, जो किसान शरद ऋतु (आगामी अक्टूबर-नवंबर) में गन्ने की बिजाई करने वाले हैं, उनके लिए आवेदन की तिथि 1 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी किसानों को समय सीमा का ध्यान रखते हुए अपना आवेदन पूरा करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment