हरियाणा सरकार 26 अगस्त को पंचकूला में कॉमनवेल्थ विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से करेगी सम्मानित

हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 26 अगस्त को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे। - 26 अगस्त को पंचकूला में होगा सम्मान समारोह का आयोजन। सरकार की ओर से इस कार्यक्रम में करीब साढ़े 13 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में करीब 2 हजार युवा खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम पहले 7 अगस्त को होना था लेकिन पीएम का कार्यक्रम बनने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन में हरियाणा की अहम भूमिका रही है। देश के खाते में आए 13 स्वर्ण पदकों में से 7 स्वर्ण हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इसके अलावा हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश के लिए कुल 11 पदक अपने नाम किए हैं। सरकार की ओर से सिर्फ पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही सम्मानित नहीं किया जाएगा, बल्कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मान मिलेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की सूची और पुरस्कार राशि
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार 11 पदक विजेता तथा 13 प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सात स्वर्ण पदक विजेताओं को डेढ़-डेढ़ करोड़, दो रजत पदक विजेताओं को 75-75 लाख, दो कांस्य पदक विजेताओं को 50-50 लाख दिए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप साढ़े सात-साढ़े सात लाख की राशि प्रदान की जाएगी।