फरीदाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़कर हुआ 18,100 रुपये, सरकार ने दी कई बड़ी सुविधाएं

फरीदाबाद में ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़कर हुआ 18,100 रुपये, सरकार ने दी कई बड़ी सुविधाएं

फरीदाबाद। माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के मेहनती ग्रामीण सफाई कर्मियों के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गांवों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रखने में दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार 100 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। सरकार द्वारा इसके साथ कई महत्वपूर्ण सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जो सफाई कर्मियों के जीवन को बेहतर बनाएंगी।

ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए नई सुविधाएं और भत्ते

सरकार की तरफ से ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए कई प्रकार के भत्ते तय किए गए हैं। गांव से बाहर ड्यूटी करने पर 200 रुपये प्रतिदिन भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा सफाई कर्मियों को 6 हजार रुपये वर्दी भत्ता और 1500 वार्षिक धुलाई भत्ता मिलेगा। सरकार के आदेश के अनुसार जनवरी 2026 से बढ़े हुए मानदेय की बकाया राशि का भुगतान भी किया जाएगा।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अनुकंपा नियुक्ति और भुगतान की तय तारीख

सफाई कर्मियों के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार ने कुछ अन्य बड़े फैसले भी लिए हैं। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने की स्थिति में परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय भी लिया गया है।

इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सोहनपाल सिंह जी ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मी हमारे गांवों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सफाई कर्मियों के हित में लिया गया यह निर्णय सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह बात श्री सोहनपाल सिंह जिला अध्यक्ष, भाजपा फरीदाबाद महानगर ने कही है।

Share:

Comments

Leave a comment