हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, 24 घंटे में बदला IAS प्रदीप दहिया का आदेश

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले, 24 घंटे में बदला IAS प्रदीप दहिया का आदेश

प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को व्यापक स्तर पर अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा कुल 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा IAS अधिकारी प्रदीप दहिया के ट्रांसफर की रही। गुरुवार को जारी आदेशों के तहत उन्हें रोहतक का उपायुक्त (DC) नियुक्त किया गया था। हालांकि, महज 24 घंटे के भीतर नया आदेश जारी करते हुए सरकार ने उन्हें अब गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर और जिला नगर आयुक्त नियुक्त किया है

राज्यपाल के आदेशानुसार जारी ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। शासकीय आदेश सूची के मुख्य बिंदुओं के अनुसार, G. अनुपमा (IAS) को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का प्रभार सौंपा गया है। C. G. रजनी कांथन (IAS) को वित्त विभाग में आयुक्त एवं सचिव के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में आयुक्त एवं सचिव का प्रभार दिया गया है। खेतमाळीस मकरंद पांडुरंग (IAS) को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (PMDA) के सीईओ का प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी कड़ी में, दुशमंता कुमार बेहेरा (IAS) को मानव संसाधन विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग में आयुक्त एवं सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सचिन गुप्ता (IAS) वर्तमान में अंबाला के उपायुक्त (DC) के रूप में कार्यरत हैं और उन्हें अपने वर्तमान पद के साथ-साथ अंबाला के नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त नियंत्रक नियुक्त किया गया है। संवर्तक सिंह खंगवाल (IAS) को खान एवं भूविज्ञान विभाग, हरियाणा के निदेशक का पदभार सौंपा गया है।

आगे की नियुक्तियों में, विवेक आर्य (IAS) को पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), पंचकूला जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सीईओ तथा जिला परिषद पंचकूला के सीईओ बनाया गया है। वहीं, वीरेंद्र चौधरी (HCS) को कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) तथा कुरुक्षेत्र जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के आदेशानुसार जारी ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment