मुख्यमंत्री हांसी तो राज्यपाल यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण, सरकार ने जारी की 15 अगस्त के कार्यक्रमों की सूची

मुख्यमंत्री हांसी तो राज्यपाल यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण, सरकार ने जारी की 15 अगस्त के कार्यक्रमों की सूची

हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 23वें जिले हांसी में गठन के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य मेहमान होंगे। वहीं राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन यमुनानगर में होगा, जहां पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यक्रम

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मेहमानों की सूची जारी कर दी गई है। 15 अगस्त शनिवार को राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष यमुनानगर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य मेहमान होंगे। एट होम कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर लोकभवन चंडीगढ़ में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री, हरियाणा विधानसभा स्पीकर के साथ सभी मंत्री व विधायक हिस्सा लेंगे।

विभिन्न जिलों में मंत्रियों द्वारा ध्वजारोहण

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न जिलों में मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज अंबाला में, फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, फतेहाबाद में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, गुरुग्राम में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्डा, झज्जर में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, कैथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, करनाल में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, कुरुक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पलवल में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, पंचकूला में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रुति चौधरी, पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, सिरसा में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा तथा सोनीपत में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे।

सांसदों द्वारा ध्वजारोहण की सूची

सांसदों को भी विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भिवानी में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, चरखी-दादरी में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, जींद में राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, महेंद्रगढ़ में भिवानी लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह, हिसार में कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नवीन जिंदल, तथा नूंह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment