फरीदाबाद में हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन मनाएगा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और तीज महोत्सव

Team Atal Hind11 August 20261 min read17 viewsफरीदाबाद
फरीदाबाद में हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन मनाएगा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और तीज महोत्सव

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन द्वारा फरीदाबाद के सैक्टर-15 कम्यूनिटी सेन्टर में एक शाम राष्ट्र के नाम पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से तीज पर्व का भी कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष डाक्टर अनीता सोनी ने दी है और बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा मुख्य अतिथि होंगी। संपर्क के लिए हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन का फोन नंबर 9891110555 है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महिला सम्मान

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सुनीता वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को सेक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती उमा धुपड़ पत्नि शंकर लाल चेयर मेन शिक्षा बोर्ड भिवानी, विधायक विनय वर्मा की पत्नि श्रीमती बबीता वर्मा, चेयरमैन श्रीमती रीमा सोनी, कविता सोनी डीएसपी, सहित प्रदेशभर से स्वर्णकार समाज की सक्रिय महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं और उपस्थिति

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाज की महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा तथा सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस बैठक में डॉ अनीता सोनी जिला अध्यक्ष, सपना वर्मा एडवोकेट प्रदेश महासचिव, मुकेश वर्मा, कैनहया लाल वर्मा, सुरेश वर्मा, सचिन वर्मा, सतवीर वर्मा नम्बरदार, बलदेव वर्मा, दीपक कपिल, विकास वर्मा एडवोकेट, सीनियर एडवोकेट आर.पी.वर्मा, आर.डी. वर्मा, तेजवीर वर्मा, अंकुश वर्मा, रवि सोनी, इन्द्रा वर्मा महासचिव, कविता वर्मा, शिप्रा वर्मा, कविता वर्मा एडवोकेट, प्रिया वर्मा, पिंकी वर्मा, मधु वर्मा, जय किशन वर्मा, अशोक वर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Share:

Comments

Leave a comment