हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंटरनेट से हटाए गए 16 हजार से अधिक अवैध कंटेंट

हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंटरनेट से हटाए गए 16 हजार से अधिक अवैध कंटेंट

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन दुष्प्रचार के खिलाफ अपनी डिजिटल निगरानी को मजबूत कर लिया है। इस निगरानी के तहत पुलिस ने 16 हजार 308 अवैध कंटेंट हटा दिए हैं। यह कार्रवाई फर्जी वेबसाइट, फिशिंग लिंक, फेक एप्लीकेशन, भ्रामक विज्ञापनों और फर्जी प्रोफाइल पर की गई है।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और यूआरएल ब्लॉकिंग टीम की कार्रवाई

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं यूआरएल ब्लॉकिंग टीम लगातार काम कर रही है। यह टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन माध्यमों पर लगातार निगरानी रख रही है। फिशिंग लिंक, फर्जी वेबसाइट, धोखाधड़ी वाली एप्लीकेशन, भ्रामक विज्ञापन, फर्जी प्रोफाइल तथा अन्य गैर-कानूनी ऑनलाइन कंटेंट की पहचान की जा रही है। इन सभी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा रही है। जनवरी से जुलाई तक 16,308 अवैध ऑनलाइन कंटेंट और आइटम हटवाए गए हैं

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरियाणा पुलिस महानिदेशक का बयान

हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने गुरुवार को जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में अपराध की प्रकृति तेजी से बदल रही है। अपराधी तकनीक का दुरुपयोग कर आम नागरिकों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, यूआरएल ब्लॉकिंग और ऑनलाइन कंटेंट टेकडाउन के माध्यम से साइबर अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है। भ्रामक सूचना और गैर-कानूनी डिजिटल गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित ऑनलाइन सामग्री पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध यूनिट की विशेष निगरानी

इसी कड़ी में ऑनलाइन महिला एवं बच्चो के विरुद्ध अपराध यूनिट काम कर रही है। यह यूनिट महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित हानिकारक, आपत्तिजनक और गैर-कानूनी ऑनलाइन कंटेंट की विशेष निगरानी कर रही है। ऐसे कंटेंट की पहचान होते ही संबंधित प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट किया जाता है। इसके बाद शीघ्र टेकडाउन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। इस दौरान साइबर टीम रोजाना उन पोस्टों, वीडियो, लिंक और प्रोफाइलों की पहचान कर रही है। इन पोस्टों और वीडियो में गलत जानकारी, उकसाने वाली भाषा या सार्वजनिक शांति भंग करने वाला कंटेंट शामिल होता है।

Share:

Comments

Leave a comment