हरियाणा में निकाय और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ी, सरकार की गारंटियों पर उठाए सवाल

हरियाणा में निकाय और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम 7 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स/पटौदी/हेलीमंडी के अनुसार
पटौदी / हेलीमंडी। कोरोना महामारी के समय शासन -प्रशासन और सरकार के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सफाई या कोरोना योद्धा कहते हुए खूब फूल बरसाए गए। जब सफाई कर्मचारी के द्वारा अपने हक हकूक और अधिकारों की मांग की गई तो फूल बरसाने वाली सरकार की बेरुखी भी अब सामने आ रही है। इसी कड़ी में दमकल विभाग के कर्मचारियों के हौसले भी विभाग के कुछ कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किया जाने के बावजूद टस से मस नहीं होते दिखाई दे रहे हैं।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के आंदोलनकारी मोर्चा खोले हुए कर्मचारियों के द्वारा सवाल किया गया है कि भाजपा सरकार के द्वारा बहुत गारंटियां दी गई हैं । लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि, कौन सी गारंटी पर भरोसा करें और किस गारंटी पर भरोसा ना करें ? इसी बात को लेकर आंदोलनकारी कर्मचारियों में असमंजस भी बना हुआ है । पटौदी जाटोली मंडी परिषद जोन 1 के प्रधान मदनलाल आंदोलनकारी कर्मचारियों में शामिल श्यामलाल ,प्रताप, सुनील, धर्मेंद्र ,महेश, राजकुमार, रामकिशोर, सुमन, निशा ,रेखा, शारदा सविता, मुकेश, मंजू, नीलम के साथ ही पटौदी दमकल विभाग के आंदोलनरत कर्मचारी में शामिल विकास, सुनील, पवन, दिलीप, नवीन, साहब सिंह, जय भगवान तथा अन्य का कहना और मांग है कि सरकार फरीदाबाद अग्निकांड में मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा प्रदान करें।
इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को यूनियन की मांग के मुताबिक आर्थिक सहयोग या मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई जाए। दमकल विभाग के कर्मचारी का कहना है कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य मांगों को भी पूरा करें। कर्मचारियों को उनके उचित भत्ते का भी भुगतान किया जाए। कर्मचारी के वेतन में भी बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किया जाने से सरकार कर्मचारियों की एकता और आंदोलन को कमजोर करना चाहती है।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद जॉन एक के आंदोलनकारी कर्मचारियों के प्रधान ओमप्रकाश, उप प्रधान मोनू ,सचिन, रामनिवास, लालाराम, बसंत, कैलाश, संजय, राजबाला, रमेश, कृष्णा, माया, रेखा, सुनीता, रजवंती, भतेरी, शीला, भोलू, युवराज का कहना है कि कर्मचारी यूनियन और नेताओं के आदेश और निर्देश ही हमारे लिए सर्वोपरि रहेंगे । यूनियन नेताओं और सरकार के बीच कर्मचारी हित में सहमति बनने और हड़ताल वापस लेने की सूचना के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। हेली मंडी क्षेत्र में परिषद कार्यालय के परिसर में ही लगे हुए सेल्फी होल्डिंग के सामने सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल को जारी रखे हुए हैं । इनका साफ-साफ कहना है कि सरकार और यूनियन के बीच हुए 13 मई के समझौते को सरकार कर्मचारी हित में जल्द से जल्द लागू करें । निकाय सफाई कर्मचारियों के द्वारा नियमित अंतराल पर क्षेत्र में विरोध मार्च प्रदर्शन करते हुए सरकार और संबंधित विभाग के मंत्रियों के बीच पुतले पके जा चुके हैं । आम लोगों के द्वारा भी प्रतिक्रिया की जा रही है आखिर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सरकार कब तक समाधान करते हुए आम लोगों को राहत उपलब्ध करवाएगी।