हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहरों में लगे कूड़े के ढेर, अभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहरों में लगे कूड़े के ढेर, अभय चौटाला ने सरकार को दी चेतावनी

सफाई कर्मचारियों के साथ 13 मई को हुए समझौते के बावजूद समाधान नहीं, हड़ताल से हरियाणा के कई शहरों में कूड़े के ढेर, जनता परेशान

समझौते के बावजूद अमल के आदेश जारी नहीं किए, तत्काल सफाई कर्मचारियों की मांगों को माने सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला

चंडीगढ़ /21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हरियाणा में सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों की 6 अगस्त 2026 से चल रही हड़ताल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ 13 मई 2026 को हुए समझौते को बीजेपी सरकार तुरंत लागू करे।

कर्मचारी संगठनों के अनुसार समझौते में 17 मांगों पर सहमति हुई थी लेकिन आज तक बीजेपी सरकार द्वारा संबंधित आदेश जारी नहीं किए गए हैं। यह बीजेपी सरकार की पूरी तरह से वादा खिलाफी है। सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों की मांगे पूरी तरह से जायज हैं।

प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, सफाई/सीवर कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करना और रिक्त पदों पर भर्ती जैसी जायज मांगें शामिल हैं। सफाई/नगर निकाय कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल से सभी शहरों घरों, दुकानों और डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं।

सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश की जनता को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से बारिश का मौसम होने के कारण बीमारियां फैलने की संभावना बहुत ज्यादा हो गई है। हैरानी की बात है कि इतनी अव्यवस्था फैलने के बावजूद बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

सरकार को जहां जनहित के कार्य करने चाहिए वहीं बीजेपी सरकार लगातार जनविरोधी कार्य कर रही है। इनेलो पार्टी सरकार को चेतावनी देती है कि या तो एक हफ्ते के अंदर सफाई कर्मचारियों की मांगों को लागू करे नहीं तो सफाई कर्मचारियों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे।

Share:

Comments

Leave a comment