हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स के संचालन को समयबद्ध बढ़ाया जाए: नायब सिंह सैनी

हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स के संचालन को समयबद्ध बढ़ाया जाए: नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 12 सितंबर को हुई। इस बैठक में 2 हजार करोड़ रुपये के कोष के साथ प्रस्तावित फंड को क्रियान्वित करने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

स्टार्टअप्स के लिए मजबूत वित्तीय तंत्र जरूरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। इसे देखते हुए स्टार्टअप्स को उनके विकास के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसके लिए एक मजबूत वित्तीय तंत्र तैयार किया जाना चाहिए। स्टार्टअप्स की सफलता में समय पर पूंजी की उपलब्धता एक बहुत महत्वपूर्ण कारक होती है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

फंड की स्थापना और संचालन समयबद्ध हो

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हरियाणा स्टार्टअप फंड ऑफ फंड्स की स्थापना और संचालन की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। यह फंड प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने का काम करेगा। यह नवाचार को प्रोत्साहित करने, निजी पूंजी को आकर्षित करने और हरियाणा से उभर रहे उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप्स को सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस फंड को जल्द से जल्द क्रियान्वित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही इसके निर्धारित उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान हरियाणा वेंचर कैपिटल फंड को लेकर भी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

Share:

Comments

Leave a comment