हरियाणा में दो साल बाद 78 शिक्षकों को मिलेंगे राज्य पुरस्कार, साल 2024 और 2025 के लिए हुआ चयन

हरियाणा सरकार ने लंबे समय से लंबित राज्य शिक्षक पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया है। इस तरह दोनों वर्षों के कुल 78 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। चयनित शिक्षकों में 20 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें वर्ष 2024 के पुरस्कार के लिए 11 और वर्ष 2025 के लिए नौ महिला शिक्षकों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
हरियाणा के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने गुरुवार को चयनित शिक्षकों के नामों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को जल्द आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तारीख सरकार की ओर से शीघ्र घोषित किए जाने की उम्मीद है। हरियाणा राजभवन में राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
क्यों लंबित रहे थे पुरस्कार
राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा वर्ष 2024 से लंबित थी। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुरस्कारों की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में भी पुरस्कार घोषित नहीं हो सके थे। इस कारण लगातार दो वर्षों के पुरस्कार लंबित हो गए थे। अब सरकार ने दोनों वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा एक साथ कर दी है।
मिलेगा नकद इनाम और इन्क्रीमेंट का लाभ
राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और शाल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक को महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। दोनों ने शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब शिक्षकों को सम्मान समारोह की तारीख का इंतजार है।
हरियाणा राज्य शिक्षक अवार्ड - 2024 की सूची
क्रम 1: सतेंद्र कुमार - प्राचार्य - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55 - फरीदाबाद। क्रम 2: शाम कुमार - प्राचार्य - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम। क्रम 3: सुभाष शर्मा - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिकरी हिल्स - पंचकूला। क्रम 4: सुरेंद्र कुमार - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांगा - भिवानी। क्रम 5: सीमा रानी - पीजीटी अंग्रेजी - शहीद जिले सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरौदा - जींद। क्रम 6: राजा सिंह झिझनेर - पीजीटी इतिहास - शहीद कर्नेल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिगाना - कैथल। क्रम 7: नरेंद्र सिंह - पीजीटी राजनीति विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीठाना - पानीपत। क्रम 8: मीनू गोयल - पीजीटी राजनीति विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जौली - सोनीपत। क्रम 9: सुमन सहारण - पीजीटी भूगोल - शहीद मेजर विनय चौधरी राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - जींद। क्रम 10: रोहित कुमार शर्मा - पीजीटी संस्कृत शहीद हरिचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नैना ढोंस - कैथल। क्रम 11: माया यादव - पीजीटी संस्कृत - शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली - रेवाड़ी। क्रम 12: राकेश कुमार - पीजीटी रसायन विज्ञान - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धोलेरा - महेंद्रगढ़। क्रम 13: कुलदीप सिंह - पीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामराय - जींद। क्रम 14: विजय कुमार - पीजीटी गणित - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम। क्रम 15: राम मेहर - व्यावसायिक प्रवक्ता (मार्केटिंग एवं सेल्समैनशिप) - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीटी रोड - पानीपत। क्रम 16: सुभाष - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, निमरी - चरखी दादरी। क्रम 17: मदन लाल - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मुसेपुर - करनाल। क्रम 18: बबली देवी - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सेहरी - सोनीपत। क्रम 19: सोनू कुमार - टीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय अलावर्दी - गुरुग्राम। क्रम 20: महेंद्र सिंह - टीजीटी सामाजिक अध्ययन - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बल जट्टान - पानीपत। क्रम 21: संदीप कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिरिया - चरखी दादरी। क्रम 22: विनोद कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भटसाना - रेवाड़ी। क्रम 23: अंजू - टीजीटी गृह विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़ - कैथल। क्रम 24: मुकेश कुमार - टीजीटी हिंदी - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर ईश्वर - रेवाड़ी। क्रम 25: राजेश कुमार - सीएंडवी संस्कृत - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ब्रास - करनाल। क्रम 26: शांति देवी - टीजीटी संस्कृत - स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चंदन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बयांपुर लहराड़ा - सोनीपत। क्रम 27: मुकेश - सीएंडवी ड्राइंग - शहीद धर्म सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लूखी - रेवाड़ी। क्रम 28: राजेश कुमार - सीएंडवी (पीटीआइ) - शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-20 - पंचकूला। क्रम 29: महेंद्र सिंह - प्राथमिक विद्यालय मुख्य शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, काबड़ी - पानीपत। क्रम 30: हंस राज - प्राथमिक विद्यालय मुख्य शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, नलवी कलां - करनाल। क्रम 31: जयपाल - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खंदराई - सोनीपत। क्रम 32: सतपाल सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धानी शाजानपुर - भिवानी। क्रम 33: भूपेंद्र - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोविंदपुरा - चरखी दादरी। क्रम 34: राजीव - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डेरा गुर्गान - पानीपत। क्रम 35: दवेंद्र सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सोहांसरा - भिवानी। क्रम 36: राजकुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चांडूवास - रेवाड़ी। क्रम 37: नीलू - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिवारी - पानीपत। क्रम 38: बबीता - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बेरी नंबर-2 - झज्जर। क्रम 39: मुन्नी देवी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन - हिसार। क्रम 40: टीना कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलावलपुर - रेवाड़ी।
हरियाणा राज्य शिक्षक अवार्ड - 2025 की सूची
क्रम 1: हीरा लाल - प्रिंसिपल - शहीद सूर्य प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवास - भिवानी। क्रम 2: विपिन कुंडू - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीथाना - पानीपत। क्रम 3: नरेश कुमार - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प - सिरसा। क्रम 4: सरोज - पीजीटी हिंदी - पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - भिवानी। क्रम 5: यशपाल - पीजीटी इतिहास - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काली रावण - हिसार। क्रम 6: प्रदीप कुमार - पीजीटी राजनीतिक विज्ञान - शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनवाली - रेवाड़ी। क्रम 7: प्रवीण कुमार - पीजीटी संस्कृत - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी - सोनीपत। क्रम 8: सुनील यादव - पीजीटी संस्कृत - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम। क्रम 9: शैलेश कुमार - पीजीटी भौतिक विज्ञान - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लेघां - भिवानी। क्रम 10: शीशपाल - पीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलाही - कुरुक्षेत्र। क्रम 11: राज कुमार - पीजीटी गणित - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना - फतेहाबाद। क्रम 12: सत्य नारायण - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पाथरी - पानीपत। क्रम 13: श्याम सुंदर - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कंसाली - नूंह-मेवात। क्रम 14: बीरमती - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गुरगांव (शिवाजीनगर) - गुरुग्राम। क्रम 15: यशवंती - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी दहिया - सोनीपत। क्रम 16: मुकेश कुमार - टीजीटी अंग्रेजी - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर - रेवाड़ी। क्रम 17: कृष्ण सिवाच - टीजीटी अंग्रेजी - स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन राजकीय हाई स्कूल, सिकंदरपुर माजरा - सोनीपत। क्रम 18: विनोद कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करौरा - कैथल। क्रम 19: स्वास्ति रानी - टीजीटी विज्ञान - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली - फरीदाबाद। क्रम 20: अनिल कौशिक - टीजीटी गणित - डा. स्वरूप सिंह राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी - रोहतक। क्रम 21: सतीश कुमार - टीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेमावती - जींद। क्रम 22: करण सिंह पुनिया - डीपीई - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कबरी - पानीपत। क्रम 23: जगवीर सिंह - टीजीटी शारीरिक शिक्षा - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा - सोनीपत। क्रम 24: सतपाल मलिक - टीजीटी हिंदी - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बडागांव - करनाल। क्रम 25: गुलाब सिंह - टीजीटी संस्कृत - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कृष्णापुरा - पानीपत। क्रम 26: मीनाक्षी शर्मा - टीजीटी संस्कृत - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, अजराना खुर्द - कुरुक्षेत्र। क्रम 27: सुरेंद्र राठी - सी एंड वी आर्ट एंड क्राफ्ट - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर - पानीपत। क्रम 28: अनिल कुमार - मुख्य अध्यापक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-11 - पानीपत। क्रम 29: बलविंदर सिंह - मुख्य अध्यापक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर - पानीपत। क्रम 30: हितेश मेहरा - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, भीमगढ़ खेड़ी - गुरुग्राम। क्रम 31: करमवीर सिंह दुहन - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, सिंधड़ - हिसार। क्रम 32: बलजीत सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय कन्या माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, डूमरखां - जींद। क्रम 33: लीला राम - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धाणी गंगा बिशन - भिवानी। क्रम 34: पवन कुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मिलक खास - यमुनानगर। क्रम 35: पवन कुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रमाना रमानी - कैथल। क्रम 36: पूनम - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, सांवर - चरखी दादरी। क्रम 37: शांता कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, ममाडिय़ा अहीरा - रेवाड़ी। क्रम 38: अरविन कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती - भिवानी।