हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी का मिला सरकारी आवास छोड़ा

हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने करनाल में मधुबन पुलिस अकादमी का मिला सरकारी आवास छोड़ा

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल जिले में स्थित मधुबन पुलिस अकादमी कांप्लेक्स में अलॉट किए गए सरकारी आवास को लेने से पूरी तरह से इनकार कर दिया है। स्पीकर ने इस संबंध में हरियाणा सरकार को आधिकारिक रूप से पत्र लिखा है। स्पीकर ने इस पत्र में मकान अलॉट करने की पूरी प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए कहा है।

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर घरौंडा विधानसभा हलके से विधायक हैं। कुटेल गांव में उनका अपना खुद का फार्म हाउस मौजूद है। यह फार्म हाउस करीब 70 साल पुराना हो चुका है। इसी फार्म हाउस के नवीनीकरण के चलते पिछले दिनों हरविंदर कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष यह मामला उठाया था।

कल्याण रेस्ट हाउस या फिर इसके अलावा कोई अन्य दूसरी जगह चाहते थे। मुख्यमंत्री ने स्पीकर की इस मांग को स्वीकार कर लिया था। मुख्यमंत्री ने मधुबन पुलिस अकादमी कांप्लेक्स में हाउस नंबर-2 आवंटित कर दिया था। हरविंद्र कल्याण के पास चंडीगढ़ में पहले से ही एक सरकारी आवास मौजूद है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

दूसरा आवास अलॉट होते ही कई तरह की पेचीदगी सामने आ गई थी। इस बीच स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक पत्र लिखा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहयोगपूर्ण पहल के लिए उनका आभार जताया।

स्पीकर ने कहा कि पुलिस कॉम्प्लेक्स में आवासीय उपयोग के लिए आवंटित मकान को स्वीकार करना उनके लिए बिल्कुल उचित नहीं होगा। विधानसभा अध्यक्ष जैसे उच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए संस्थागत व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को सबसे अधिक प्राथमिकता देनी होती है।

मधुबन पुलिस कॉम्प्लेक्स मूल रूप से पुलिस विभाग की गतिविधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए निर्धारित परिसर है। ऐसे में उनका वहां बतौर विधानसभा अध्यक्ष निवास करना पुलिस परिसर की सामान्य कार्यप्रणाली और अनुशासन पर असर डाल सकता है।

कल्याण का मानना है कि उनके पद और सार्वजनिक दायित्वों के कारण उनकी मौजूदगी से पुलिस कॉम्प्लेक्स में अनावश्यक प्रोटोकॉल की स्थिति बन सकती है। उनका यह स्पष्ट तर्क है कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति के लिए पुलिस कॉम्प्लेक्स में आवास की व्यवस्था का कोई भी सामान्य उदाहरण नहीं बनना चाहिए।

Share:

Comments

Leave a comment