Amit Shah Haryana Visit: करनाल में पदयात्रा करेंगे अमित शाह, अंबाला शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन; 800 करोड़ की परियोजना चर्चा में

करनाल में पदयात्रा करेंगे अमित शाह, अंबाला शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन; 800 करोड़ की परियोजना चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानी आज करनाल और अंबाला के दौरे पर रहेंगे।
 

<strong>Amit Shah Haryana Visit: </strong>करनाल में पदयात्रा करेंगे अमित शाह, अंबाला शहीद स्मारक का करेंगे उद्घाटन; 800 करोड़ की परियोजना चर्चा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानी आज करनाल और अंबाला के दौरे पर रहेंगे। करनाल में वह कांग्रेस के 'वोट चोरी' के आरोपों के जवाब में भाजपा द्वारा शुरू किए गए ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे।

गृह मंत्री करनाल के सेक्टर-12 में लघु सचिवालय लाल बत्ती से कर्ण कैनाल तक पदयात्रा करेंगे और यहाँ लगभग डेढ़ घंटा रुकेंगे। इसके तुरंत बाद वे अंबाला छावनी पहुँचकर 22 एकड़ में ₹800 करोड़ की लागत से निर्मित 'राष्ट्रीय शहीद स्मारक' का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री के इस दौरे से ठीक एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात भी की थी। गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा संगठन के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

भाजपा के मुताबिक, पैदल यात्रा में करीब 25 हजार लोग शामिल होंगे। पदयात्रा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा की प्रभारी स्मृति इरानी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता समेत पार्टी के अधिकतर प्रमुख पदाधिकारी भी आने वाले है

अमित शाह का हेलिकाप्टर दोपहर करीब 12 बजे एनडीआरआई के मैदान में उतरेगा। यहां से वे सड़क मार्ग से सेक्टर-12 लालबत्ती चौक पहुंचेंगे। कर्ण कैनाल तक पैदल यात्रा के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

दूसरी तरफ वह अंबाला कैंट में एशिया के सबसे बड़े शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे साथ ही साथ वह गांधी मैदान में प्रदेशस्तरीय रैली को संबोधित करेंगे। सौ फीट लंबा और चालीस फीट ऊंचा मंच बनाया गया है।

सुरक्षा के लिए 75 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज कई दिन से तैयारी में जुटे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर व्यवस्था संभाल ली।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles