कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण
भिवानी, 31 अक्टूबर।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्थानीय अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीफ सीजन 2026 के तहत फसलों की खरीद व्यवस्थाओं और मंडी में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने मंडी में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, और किसानों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मंडी में फसल बेचने आने वाले किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर मंत्री ने अनाज मंडी के आढ़ती संगठन के पदाधिकारियों और उपस्थित किसानों से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके उचित व त्वरित निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने और उनका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं मार्केट कमेटी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे
