अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र करें उचित कार्रवाई: डीसी

अधिकारी शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र करें उचित कार्रवाई: डीसी
 

समाधान शिविर में चार शिकायतों का किया मौके पर समाधान

भिवानी, 29 अक्टूबर।

डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करें। उन्होंने मौके पर चार समस्याओं का समाधान किया। शिविर में गांव झरवाई की सरपंच कमला देवी ने एससी चौपाल के पास बिजली पोल व तारों को दुरूस्त करवाने, स्थानीय दादरी गेट निवासी विशंबर दयाल ने सीवर मैनहोल की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने, शांति नगर निवासी कप्तान महेश चंद्र ने ध्वनि प्रदूषण को रुकवाने, तिगड़ाना निवासी स्नेह लता ने अलग प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और इंतकाल करवाने, सतबीर ने लंबित वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने, दर्शना देवी और जगवीर ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने की शिकायत रखी।

इसी प्रकार से गांव बड़सी निवासी शुभम, दांग खुर्द निवासी राहुल, गांव सागवन निवासी राजबीर, गांव बागनवाला निवासी प्रीति, स्थानीय हलुवास गेट निवासी पदम और दिनोद गेट निवासी मोनिका ने पीपीपी में त्रुटियों को दुरूस्त करवाने की शिकायत रखी। इस अवसर पर बीडीपीओ सोमबीर कादयान व तहसीलदार जयवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा गैर सरकारी सदस्य राम किशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत सेखावत व केके ग्रोवर भी मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles