आईटीआई में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
आईटीआई में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
Oct 12, 2026, 15:29 IST
भिवानी, 12 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजकीय आईटीआई में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन आयोग कार्यालय से पर्यवेक्षक देवेंद्र सांगवान ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता पंजीकरण तथा लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संस्थान के लगभग 240 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सत्र का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करना तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
