बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 21 दिसंबर तक चलाया जाएगा 100 दिवसीय जागरूकता अभियान: मंजू राणा
भिवानी, 25 नवंबर। देशभर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला में 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आमजन 1091, 108, 1098 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर बाल विवाह की सूचना दे सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा ने बताया कि बाल विवाह रोकने के लिए विभाग द्वारा अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जिनके द्वारा जिलेभर में निगरानी की जा रही है। इसके साथ-साथ बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम पंचायतों, प्रबुद्घ लोगों, सोशल वर्करों, मैरिज हॉल संचालकों, शादी करवाने वाले पंडितों, चर्च के पादरियों, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों तथा मौलवियों से संपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी नाबालिग लडक़े या लडक़ी के बाल विवाह की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रभाव से संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी भिवानी तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए 1091, 108, 1098 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा बाल विवाह से संबंधित सूचना बाल विवाह निषेध अधिकारी भिवानी के मोबाइल नंबर 8607222475%20722-2475) पर सूचना दे।
