स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क समिति कीर्तिनगर भिवानी द्वारा तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी और कोच बलबीर सिंह की जयंती  पर उनको नमन किया गया

स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क समिति कीर्तिनगर भिवानी द्वारा तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी और कोच बलबीर सिंह की जयंती पर उनको नमन किया गया
 

भिवानी,:स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा पार्क समिति कीर्तिनगर भिवानी द्वारा तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता महान हॉकी खिलाड़ी और कोच बलबीर सिंह की जयंती  पर उनको नमन किया गया तथा।  इस अवसर पर एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2026  में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी गांव बापोड़ा की होनहार बेटी इशिका सभरवाल को सम्मानित किया  और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।  इशिका सभरवाल ने 2024 में महिला जूनियर हॉकी एशिया कप स्वर्ण पदक , 2025 में महिला जूनियर हॉकी वल्र्ड कप ,2024 में खेलो इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2019 में 64 वें राष्ट्रीय स्कूल गेम में स्वर्ण पदक, 2021 और 2022 में 11 वीं एवं 12 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के इलावा अनेक हॉकी प्रतियोगिताओं में पदक  प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत बीडीपीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को इशिका की उपलब्धियों से शिक्षा लेनी चाहिए। इशिका ने  इन उपब्धियों का श्रेय उनके पिता हॉकी कोच एवं जिला खेल अधिकारी वीरेंद्र सभरवाल को दिया और कहा कि वह उनके मार्गदर्शन में ही खेल और पढ़ाई में मेहनत कर रही है।  इस अवसर पर बुद्धदेव आर्य  रिटायर्ड प्रिंसिपल  , जगत नारायण भारद्वाज,  रामनिवास इंस्पेक्टर, बलबीर सिंह रंगा, धर्मबीर सिंह रंगा फौजी,  कृष्ण भारद्वाज,   बलवन्त नागर एस डी ओ, आदित्य शर्मा,  भूपेंद्र शर्मा प्रवक्ता, भीम सौपर्ण , धर्मबीर घनघस, सुभाष फौजी कायला,कपूर शर्मा , कुलदीप हरोदिया, रघुबीर सिंह खटक मैनेजर , कुलदीप शर्मा प्रेमनगर एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो संख्या   स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इशिका को सम्मानित करते हुए समिति के सदस्य।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles