एक शाम राधा रानी के नाम (भजन संध्या) कार्यक्रम 31 अक्टूबर को

एक शाम राधा रानी के नाम (भजन संध्या) कार्यक्रम 31 अक्टूबर को
 

भिवानी, 11 अक्टूबर। श्री राधा रानी सेवा मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन श्री कृष्ण कुंज में हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार भी हर वर्ष की भांति एक शाम राधा रानी के नाम एवं प्रसादम (राधा रानी की रसोई) कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मुरलीधर वर्मा ने की। बैठक में पुन: सर्व सहमति से  धीरज कक्कड़ को प्रधान बनाया गया  व  नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।बैठक में निर्णय लिया गया की एक शाम राधा रानी के नाम कार्यक्रम सेक्टर 13 पीर बाबा मंदिर के निकट बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क में 31 अक्टूबर को किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों की ड्यूटी भी लगाई गई। नई कार्यकारिणी में संरक्षक श्रीमुरलीधर वर्मा हंसराज मेहता तथा प्रमोद कुमार जैन, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार पोपली, उपप्रधान पुष्पराज मेहता,  सचिव केशव माखीजा, सहसचिव भूपेंद्र सरदाना, कोषाध्यक्ष उमेश मुंजाल, कार्यक्रम संयोजक राजेश बजाज, सह कार्यकम संयोजक पुनीत शर्मा, सेवा प्रभारी संजय कामरा व चंद्र शेखर चावला, भजन प्रभारी कुलभूषण भारद्वाज व भजन सहप्रभारी शिव शर्मा को बनाया गया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles