राखीगढ़ी महोत्सव 2026 का 25 अक्टूबर तक होगा आयोजन

राखीगढ़ी महोत्सव 2026 का 25 अक्टूबर तक होगा आयोजन
 

हरियाणा की समृद्ध पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे लोग

भिवानी, 19 अक्टूबर।

हरियाणा के गांव राखीगढ़ी स्थित संग्रहालय एवं व्याख्या केंद्र में 25 अक्टूबर 2026 तक राखीगढ़ी महोत्सव-2026 (माटी से महोत्सव तक) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य हरियाणा की समृद्ध पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करना है। राखीगढ़ी सरस्वती-सिंधु सभ्यता का एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रदर्शनियां, वृत्तचित्रों की स्क्रीनिंग, विरासत भ्रमण, ग्रामीण खेल, कार्यशालाएं और पुरातात्विक खुदाई का प्रतीकात्मक प्रदर्शन (मॉक एक्सकेवेशन) सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महोत्सव के माध्यम से लोगों को प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व, प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर के बारे में जानकारी मिलेगी। विभाग ने लोगों से महोत्सव में भाग लेने और इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles