शुभम शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
स्टेट लेवल मुए थाई में अंडर-15 में दिखाया दम नॉर्थ ईस्ट चैंपियनशिप के लिए चयन भिवानी के कृष्णा कॉलोनी स्थित सनातन धर्म स्कूल में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा मुएथाई टीम सिलेक्शन ट्रायल 2026 में गांव लोहारी जाटू के शुभम शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता है।उन्होंने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को मात दी। इस ट्रायल में पूरे हरियाणा से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-15 कैटेगरी के 54 किग्रा. भार वर्ग में खेलते हुए शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड पर कब्जा किया। इस ट्रायल के जरिए नॉर्थ ईस्ट मुएथाई चैंपियनशिप 2026 के लिए हरियाणा टीम का चयन किया जा रहा है। शुभम के चयन से अब उसके नॉर्थ ईस्ट चैंपियनशिप में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।बता दें कि पहले भी खिलाड़ी शुभम ने अपनी प्रतिभा के बल पर स्टेट लेवल में गोल्ड हासिल किया है। कोच और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
