तोशाम की भूमिका ने 17 साल में NEET किया क्वालीफाई, जानें सफलता
मात्र 17 वर्ष की उम्र में प्रथम प्रयास में नीट क्वालीफाई कर भूमिका ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
बोर्ड में 94.6 प्रतिशत अंक, जेईई मेन्स में 98.2 परसेंटाइल और नीट में 580 अंक हासिल कर पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी में पक्की की एमबीबीएस की सीट
तोशाम/ 10 अक्टूबर,/विष्णु दत्त शास्त्री)/
गाँव खरकड़ी सोहान की होनहार बेटी भूमिका ने मात्र 17 वर्ष की आयु में अपने प्रथम प्रयास में ही नीट परीक्षा में 580 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भूमिका ने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश का अपना सपना साकार किया है।
भूमिका ने पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी में एमबीबीएस की सीट पक्की कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भूमिका ने बोर्ड परीक्षा में 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि जेईई मेन्स में 98.2 परसेंटाइल हासिल किए। इसके साथ ही नीट में 580 अंक प्राप्त कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।
भूमिका की इस उपलब्धि में काबिले तारीफ यह है कि उन्होंने नीट में अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली है। भूमिका के दादा राज कुमार पंघाल के अनुसार, भूमिका बचपन से ही पढ़ाई में तेज रही है। उसमें शुरू से ही कुछ नया सीखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की लगन रही है। भूमिका के पिता देवेंद्र कुमार शिक्षक हैं और माता बिंदु प्रवक्ता हैं उनको अपनी बेटी की उपलब्धियों पर गर्व है।
भूमिका की मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उन्होंने इतनी कम उम्र में यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए भूमिका को बधाई दी। इस मौके पर किताब सिंह, सुरेश ड्राइवर, छोटू टाला, धर्मवीर टाला, राजेश लेक्चरर, धर्मवीर , नरेंद्र पंघाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भूमिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में एक कुशल डाॅक्टर बनकर समाज सेवा की आशा व्यक्त की।
