तोशाम बनेगा प्रदेश में रोल मॉडल, जाम मुक्त और स्वच्छ बनाने की मुहिम जारी
जाम मुक्त, हरा भरा और स्वस्थ व स्वच्छ तोशाम की मुहीम जारी : एसडीएम संदीप कुमार
प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा सयुंक्त रुप से तोशाम बनेगा प्रदेश में रॉल मॉडल : संदीप कुमारया
विष्णु दत्त शास्त्री।/तोशाम/ 06 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द ब्यूरो
तोशाम में कस्बे को स्वच्छ तोशाम और स्वस्थ तोशाम अभियान के तहत एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है।
- तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वच्छता के जरिए प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
- प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी के द्वारा संयुक्त रूप से यह मुहिम चलाई जा रही है।
- ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण, पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
एसडीएम संदीप कुमार ने दी जानकारी
एसडीएम संदीप कुमार ने कहा कि कस्बे को स्वच्छ तोशाम और स्वस्थ तोशाम अभियान के तहत एक मिशन के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिसमें तोशाम को जाम मुक्त, हरा भरा और स्वच्छता के जरिए प्रदेश में एक रोल मॉडल बनाने की ओर अग्रसर किया जा रहा है। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी और तोशाम के आमजन पूरा सहयोग प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दे रहे हैं। आपसी तालमेल करके बैठकों में निर्णय लेकर इस कार्य को अमली जामा पहनाया जा रहा है।
चौंक पर की गई निशान देही और चालान की कार्रवाई
गत दिवस प्रशासन, पुलिस, पंचायत और जनभागीदारी से चौधरी सुरेंद्र सिंह और भगवान परशुराम चौक पर निशान देही की गई। इस दायरे से बाहर रोड पर खड़े वाहनों और दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान के चालान किए गए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण की बात हो, पेयजल सप्लाई और पर्यावरण संरक्षण सहित सामाजिक उत्थान के सरोकार के तमाम मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल करके उन्हें बेहतर तरीके से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करवाया जा रहा है।
यातायात पुलिस की कार्रवाई
यातायात एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि 15 मोटरसाइकिलों, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों और यातायात के नियमों की पालना न करने वाली 04 स्कूल बसों के चालान किए गए हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क पर अवैध रूप से रखे गए सामान का भी चालान किया गया है।