Chandigarh Municipal Election 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनावी बिगुल बजा!

चंडीगढ़। राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, शहर के सभी 35 वार्डों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।
 

<strong> चंडीगढ़।</strong> राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. विजय देव द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, शहर के सभी 35 वार्डों के लिए 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव का पूरा कार्यक्रम:

नामांकन प्रक्रिया: 26 नवंबर से शुरू होगी।

नामांकन की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर।

मतदान (वोटिंग): 23 दिसंबर 2026।

मतगणना (नतीजे): 26 दिसंबर 2026।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वर्तमान नगर निगम सदन का पांच साल का कार्यकाल 7 जनवरी 2027 को समाप्त हो रहा है, जिसके चलते दिसंबर में चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में शहर के करीब 4.6 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles