हरियाणा कैबिनेट की बैठक बुलाई, सीएम सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक
3 नवंबर को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह कैबिनेट की बैठक होगी। आपको बता दें कि यह बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल में स्थित मुख्य समिति कक्ष में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में सीएम सैनी कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ साथ अन्य मंत्री शामिल रहेंगे।
चंडीगढ़: 3 नवंबर को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह कैबिनेट की बैठक होगी। आपको बता दें कि यह बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल में स्थित मुख्य समिति कक्ष में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में सीएम सैनी कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी के साथ साथ अन्य मंत्री शामिल रहेंगे। वहीं सचिव द्वारा इस बैठक की सूचना मुख्यमंत्री, मंत्रियों, राज्यपाल के सचिव, सभी प्रशासनिक सचिवों तथा पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दी गई है।