Haryana DA Update: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ते में 14% का बड़ा उछाल, पेंशनर्स के हिस्से में आई मायूसी
<strong>चंडीगढ़।</strong> हरियाणा में पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में सरकार ने 14 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। इन्हें अब एक जुलाई 2026 से 483 प्रतिशत की बजाय 497 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जानें का निर्णय लिया गया है। सभी कर्मचारियों को चार महीने का एरियर जनवरी के वेतन के साथ दिया जाएगा।
वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और फैमिली पेंशनर्स को अभी डीए में बढ़ोतरी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ही बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं।
इसी तरह छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी डीए बढ़ने का अभी इंतजार करना होगा। सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार हाल ही में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 63 प्रतिशत कर चुकी है।
