Haryana School Timing 2026: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 16 नवंबर से बदलेगा समय, जानें पहली और दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 16 नवंबर 2026 से नया समय लागू होगा। सिंगल शिफ्ट और डबल शिफ्ट स्कूलों की नई टाइमिंग यहां जानें।
 

Haryana School Timing 2026: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सर्दियों के मौसम को देखते हुए पढ़ाई के समय में बदलाव किया जा रहा है। <strong>16 नवंबर 2026, सोमवार से प्रदेश के सरकारी स्कूल नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे।</strong> नए शेड्यूल के तहत सिंगल शिफ्ट और डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इससे विद्यार्थियों को सुबह की ठंड में स्कूल पहुंचने में राहत मिलेगी।

हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का नया समय

एकल शिफ्ट में संचालित सरकारी स्कूलों में 16 नवंबर से पढ़ाई सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। वहीं, स्कूलों की छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी।

<strong>सिंगल शिफ्ट स्कूल टाइमिंग:</strong>

  • स्कूल शुरू होने का समय: सुबह 9:30 बजे
  • स्कूल छुट्टी का समय: दोपहर 3:30 बजे

डबल शिफ्ट स्कूलों की नई टाइमिंग

डबल शिफ्ट में संचालित सरकारी स्कूलों के लिए भी नई समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इसके तहत पहली और दूसरी दोनों पारियों के समय में बदलाव किया गया है।

<strong>पहली शिफ्ट:</strong>

  • सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

<strong>दूसरी शिफ्ट:</strong>

  • दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक

16 नवंबर से लागू होगी नई समय-सारिणी

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में नई समय-सारिणी 16 नवंबर 2026 से लागू होगी। सर्दियों में सुबह के समय ठंड अधिक रहने के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles