हरियाणा में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100 हुआ

हरियाणा में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100 हुआ

Haryana Employees News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और ग्रामीण सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीमा कवर, ग्रेच्युटी और परिवारों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई नई सुविधाएं लागू की हैं। इन फैसलों से कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

ग्रामीण सफाई कर्मियों का वेतन ₹18,100 हुआ

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन में लगातार बढ़ोतरी की है। पहले उनका वेतन 15,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये किया गया था। इसके बाद सरकार ने इसे फिर बढ़ाकर 18,100 रुपये कर दिया। इससे प्रदेश के ग्रामीण सफाई कर्मियों को आर्थिक राहत मिली है।

कर्मचारियों का बीमा कवर 50 लाख रुपये किया

सरकार ने कर्मचारियों की सुरक्षा और बीमा सुविधाओं को मजबूत करते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

• आंशिक दिव्यांगता बीमा: 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये।
• स्थायी कर्मचारियों का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये।
• परमानेंट टर्म इंश्योरेंस: 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये।
• मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी: अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये।

इन फैसलों से कर्मचारियों को दुर्घटना, दिव्यांगता और अन्य विपरीत परिस्थितियों में बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए नई एक्स-ग्रेशिया स्कीम शुरू की है। इसके तहत सरकारी कर्मचारी की 52 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु होने पर उनके आश्रित को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा एडहॉक, अनुबंध और डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके परिवार को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश और विशेष भत्ता

सरकार ने महिला कर्मचारियों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए भी अहम कदम उठाए हैं।

• आउटसोर्सिंग नीति के तहत कार्यरत महिला कर्मचारियों को नियमित महिला कर्मचारियों के समान मातृत्व अवकाश की सुविधा।
• दिव्यांग महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा विशेष भत्ता।

सरकार का कहना है कि 'नॉन स्टॉप हरियाणा – समर्थ कर्मचारी, सशक्त प्रदेश' के विजन के तहत कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन फैसलों से प्रदेश के कर्मचारियों, ग्रामीण सफाई कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक संबल मिलेगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles