हरियाणा में करोड़ों की लागत से ये सड़क होगी फोरलेन, लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा

हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने लोगों की सुविधा और आमजन की परेशानी को देखते हुए
 

<strong>Haryana news : </strong>हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा सरकार ने लोगों की सुविधा और आमजन की परेशानी को देखते हुए गुरुग्राम जिले के बिलासपुर से झज्जर जिले के कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने के लिए 555.83 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना के तहत पटौदी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45-ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को चार लेन का किया जाएगा।

जैसा की लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने जानकारी दी है की बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन करने की परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना के तहत बिलासपुर से कुलाना तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक , पटौदी शहर में फ्लाईओवर का निर्माण और हेली मंडी में रेलवे क्रासिंग संख्या 45ए पर मौजूदा दो लेन के रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन का किया जाएगा। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की समीक्षा के बाद परियोजना का संशोधित अनुमान 555.83 करोड़ रुपये किया गया है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles