रेवाड़ी-जयपुर के बीच बिछेगी दूसरी रेल लाइन, सर्वे शुरू; यात्रियों का सफर होगा सस्ता और आसान

चंडीगढ़। रेवाड़ी से जयपुर के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाने की कवायद तेज हो गई है। नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा के रास्ते बिछाई जाने वाली इस नई लाइन के लिए लोकेशन सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे का काम पूरा होते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।
 

<strong>चंडीगढ़।</strong> रेवाड़ी से जयपुर के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाने की कवायद तेज हो गई है। नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा के रास्ते बिछाई जाने वाली इस नई लाइन के लिए लोकेशन सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे का काम पूरा होते ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेलवे ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा और राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है।

इस परियोजना के लिए रेवाड़ी के 34 से ज्यादा गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिनकी सूची जल्द जारी की जाएगी। किसानों को उनकी जमीन के बदले मार्केट और कलेक्टर रेट के हिसाब से उचित मुआवजा मिलेगा। रेलवे ने सर्वे के बाद दो साल के भीतर इस नई रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।फिलहाल रेवाड़ी से जयपुर जाने के लिए बांदीकुई और अलवर होकर एक ही रेल लाइन है। इस मार्ग पर दिल्ली से जयपुर और अन्य शहरों के लिए यात्री ट्रेनें चलती हैं। मालगाड़ियों के संचालन से मार्ग पर दबाव रहता है और ट्रेनें अक्सर देरी से चलती हैं। इस रूट पर चलने वाली दो वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेनें भी समय पर नहीं चल पातीं।

नई लाइन बनने से दिल्ली-रेवाड़ी होकर जयपुर जाने वाले यात्रियों का करीब एक घंटा समय बचेगा और किराया भी कम हो सकता है। इससे दिल्ली से जयपुर और आगे के शहरों के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles