चरखी दादरी से पलवल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, फटाफट नोट करें बाढ़सा एम्स होकर जाने वाली रोडवेज बस की समय-सारणी

चरखी दादरी से पलवल जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, फटाफट नोट करें बाढ़सा एम्स होकर जाने वाली रोडवेज बस की समय-सारणी
 

हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश के आपसी जिलों के भीतर भी लंबी दूरी की सीधी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

<strong>चरखी दादरी- पलवल बस का शेड्यूल </strong>

यह बस चरखी दादरी बस स्टैंड से सुबह साढ़े 8 बजे रवाना होकर साढ़े 9 बजे झज्जर, 10 बजे बादली, 10.25 बजे बाढ़सा एम्स, 11 बजे गुरुग्राम, 11.40 बजे सोहना और दोपहर 12.20 बजे पलवल पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में दोपहर 02.20 बजे पलवल से रवाना होकर सवा 3 बजे सोहना, 03.50 बजे गुरुग्राम, शाम साढ़े 4 बजे बाढ़सा एम्स, 04.50 बजे बादली, 05.20 बजे झज्जर और शाम साढ़े 6 बजे चरखी दादरी पहुंच जाएगी।

<strong>यात्रियों को मिलेगा फायदा </strong>

चरखी दादरी रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि इस बस के संचालन से बाढ़सा एम्स सहित गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। उनके लिए लंबी दूरी की यात्रा करना सुगम हो जाएगा। दादरी से बाढ़सा एम्स जाने वाले यात्री इसी बस के माध्यम से उसी दिन वापस घर लौट सकते हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles