Bahadurgarh News: परनाला गांव में ₹90 लाख के विकास कार्य शुरू, विधायक राजेश जून बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधायक राजेश जून ने परनाला गांव में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो प्रमुख विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।
 

<strong>बहादुरगढ़ (हरियाणा): </strong>क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए विधायक राजेश जून ने परनाला गांव में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो प्रमुख विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इन विकास कार्यों के पूरा होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन और जलभराव जैसी समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

<strong>परनाला गांव में इन विकास कार्यों पर खर्च होगी राशि:</strong>

सड़क निर्माण (₹20 लाख): गांव परनाला से औद्योगिक क्षेत्र (MIE) की ओर जाने वाली फिरनी वाली सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के बनने से ट्रैफिक आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

नाला निर्माण (₹70 लाख): गांव में जल निकासी (Drainage System) की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक नाले का निर्माण किया जाएगा, जिससे गंदे पानी के जमाव से मुक्ति मिलेगी।

<strong>'ग्रामीण क्षेत्रों का विकास प्राथमिकता'</strong>

विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक राजेश जून ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सड़कें, गलियां और सुदृढ़ जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न सिर्फ ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव की पुरानी समस्या का भी हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा।

<strong>निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर रखें विशेष नजर</strong>

विधायक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे इन चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर खुद भी कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्माण सामग्री की क्वालिटी में कोई कमी या किसी भी प्रकार की लापरवाही नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत उनके कार्यालय या सरकारी शिकायत पोर्टल पर दें, ताकि तय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles