दशहरा 2026: कब बंद रहेंगे स्कूल? किस राज्य में कितने दिन की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है । आज 5 वां नवरात्रि व्रत रखा गया है। माता रानी के ये नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेंगे। ठीक इसके बाद यानी दसवें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा।
 

साल 2026 में शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है । आज 5 वां नवरात्रि व्रत रखा गया है। माता रानी के ये नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेंगे। ठीक इसके बाद यानी दसवें दिन अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो, भारत के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। वहीं इसी संबध में छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में सवाल है कि इस बार दशहरा में कितने दिन के लिए स्कूल बंद रहेंगें, तो बिना चलिए आपको बताते है, राज्य अनुसार हॉलीडे लिस्ट...

<strong>राज्य अनुसार स्कूल की छुट्टियां </strong>

<strong>उत्तर प्रदेश (UP) 10 दिनों का ऑटम ब्रेक</strong>

उत्तर प्रदेश के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 20 अक्टूबर को विजयादशमी की छुट्टी तय है। इसके अलावा, बोर्ड ने 10 दिनों के ऑटम ब्रेक यानी शरदकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। वहीं कई स्कूलों में 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक छुट्टियां होनी है।

दूसरी तरफ अगर बात करें <strong>हरियाणा </strong>की तो इस बार अन्य राज्यों के अपेक्षा हरियाणा में केवल 1 से 2 दिन का ही अवकाश होगा। हालांकि निजी स्कूल अपने अकादमिक कैलेंड़र के मुताबिक और स्थानीय आदेश के अनुसार एक दो दिन की छुट्टी अधिक दे सकते है। साथ ही तेलंगाना में 13 दिन, आंध्र प्रदेश में 10 दिन और कर्नाटक में करीब 12 दिन का अवकाश बताया गया है। वहीं दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छुट्टियां अपेक्षाकृत कम हैं।

<strong>पश्चिम बंगाल 12 दिनों की दुर्गा पूजा छुट्टियां</strong>

वहीं, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) के मुताबिक, राज्य में दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यहां के स्कूल 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक पूरे 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। क्योंकि बंगाल में दुर्गा पूजा अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक धूमधाम से मनाया जाता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles