जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, अभ्यर्थी समय रहते डाउनलोड करें प्रवेश पत्र : उपायुक्त आयुष सिन्हा

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, अभ्यर्थी समय रहते डाउनलोड करें प्रवेश पत्र : उपायुक्त आयुष सिन्हा
 

**

  • अभिभावक बच्चों का प्रवेश पत्र समय रहते डाउनलोड करवाएं, परीक्षा संबंधी निर्देशों का रखें ध्यान

फरीदाबाद, 17 नवंबर।** उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को फरीदाबाद जिला के विभिन्न केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit2027Card पर उपलब्ध हैं।

उपायुक्त ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों का आह्वान किया है कि वे परीक्षा तिथि को ध्यान में रखते हुए निर्धारित लिंक के माध्यम से समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें तथा उसमें अंकित परीक्षा केंद्र, तिथि एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए शुभकामनाएं भी दी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles