जाखल में हेड मास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप, ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज
जाखल में हेड मास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप, ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज अटल हिंद/योगेश खनेजा जाखल। गुरु को भगवान से भी बड़ा माना गया है लेकिन सोमवार को खंड के जाखल गांव में शिक्षक को लेकर ऐसा मामले सामना आया है। जिन्होंने गुरु शिष्य
Dec 20, 2022, 09:04 IST
जाखल में हेड मास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप, ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अटल हिंद/योगेश खनेजा
जाखल। गुरु को भगवान से भी बड़ा माना गया है लेकिन सोमवार को खंड के जाखल गांव में शिक्षक को लेकर ऐसा मामले सामना आया है। जिन्होंने गुरु शिष्य की मर्यादा को तार तार कर दिया। मामले में जहां स्कूली छात्राओं के साथ मुख्य शिक्षक द्वारा छात्रों के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। जाखल गांव के सरकारी मिडिल स्कूल के हेड मास्टर द्वारा सातवीं व आठवीं कक्षाओं के बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने पर ग्रामीणों ने सोमबार को जमकर धुनाई की।
जानकारी मिलते ही मौका स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार किया वही इससे पहले ग्रामीणों व अभिभावकों ने स्कूल के प्रांगण में ही कई घंटे लगातार धरना प्रदर्शन किया और जब वह पुलिस अध्यापक को पुलिस जिप्सी में ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने अध्यापक को विरोध करते हुए कहा कि इससे पैदल ही लेकर जाओ ग्रामीणों ने पुलिस जिप्सी का घेराव करते हुए अध्यापक की जमकर पिटाई की और पुलिस उसे पैदल ही थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर उसको पिटते रहे पुलिस अपनी सूझबूझ से अध्यापक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वा कर जाखल थाना ले गई।
जानकारी में बताते चले कि अभिभावकों द्वारा इस अध्यापक की लगातार कई दिनों से बच्चों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था और इस अश्लील हरकतों के बारे में उनकी बेटियों ने उन्हें लगातार कई दिन पहले बताया था परंतु बीच में यह अध्यापक पिछले एक सप्ताह से स्कूल की ट्रेनिंग के लिए बाहर चला गया था जैसे ही सोमबार को वह स्कूल में पहुंचा तो अभिभावकों ने स्कूल प्रचार्य से पूछताछ की तो वही इतने में मामला गरमा गया।Headmaster in Jakhal accused of molesting girl students and doing obscene acts, villagers thrashed, police registered case
