फतेहाबाद पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

रतिया, 25 मई ( अटल हिन्द ब्यूरो )। आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने रतिया के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जसबीर सिंह उर्फ शीरा पुत्र जगतार सिंह निवासी गुरुसर, रतिया के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय अदालत में
 
रतिया, 25 मई ( अटल हिन्द ब्यूरो )।
आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद ने रतिया के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के धोखाधड़ी के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जसबीर सिंह उर्फ शीरा पुत्र जगतार सिंह निवासी गुरुसर, रतिया के रूप में हुई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड डॉ. सुखदेव सिंह सहित पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद पुलिस की टीम लाखों रुपये की संपत्ति बरामद कर चुकी है। आर्थिक शाखा प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने इस बारे में 16 अप्रैल को सहनाल निवासी अमरीक सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार गांव सहनाल के ही डा. सुखदेव सिंह ने अपने पिता के नाम से शीशपाल फ्रंटलाइन कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज प्रा. लि. के नाम से कंपनी बना रखी है और एक महीने में लोगों को दोगुना रुपये करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे लगवा रहा है। पुलिस को शिकायत मिलते ही तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियोग 67, दिनांक 16 अप्रैल 2025 को धारा 318(4), 316(2), 351(2)(3),61(2), 249 बीएनएस व 4,5,6 पीसीएमसीएस एक्ट के तहत थाना सदर रतिया में अंकित किया। इस मामले में पुलिस ने 5 मई को आरोपी बलिन्दर कुमार उर्फ बिन्नू पुत्र अजयब सिंह व जसवंत सिंह उर्फ शीरा पुत्र बलदेव सिंह निवासी सहनाल को गिरफ्तार किया और उसके बाद आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने मुख्य मास्टरमाइंड डॉ. सुखदेव सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने यह कंपनी लोगों को पैसे दोगुने का लालच देकर फ्रॉड किया है और उसने अपनी कम्पनी में करीब 2934 लोगों की आईडी लगाकर करीब 80 करोड़ रुपये का फ्रॉड कर पैसे कमाए है। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा की टीम डॉ. सुखदेव सिंह की लाखों की संपत्ति बरामद कर चुकी है। इस मामले में पुलिस ने पिछले दिनों दो और युवकों रवि कुमार पुत्र बृजलाल व जितेन्द्र कुमार पुत्र देवराज निवासी सहनाल को भी शामिल तफ्तीश किया वहीं आज एक और आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles