Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों के रेट
<strong>Gold Silver Price Today: </strong>देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दर्ज की गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में 760 रुपये, 22 कैरेट में 700 रुपये और 18 कैरेट में 570 रुपये की गिरावट आई है।
ताजा भाव के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 13,604 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 12,470 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,203 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, चांदी का भाव 1.90 लाख रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।
<strong>दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव</strong>
देश के प्रमुख शहरों में 17 नवंबर को सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:
| शहर | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | 18 कैरेट (₹/ग्राम) | | --- | --- | --- | --- | | दिल्ली | 13,620 | 12,485 | 10,218 | | मुंबई | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | कोलकाता | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | चेन्नई | 13,604 | 12,470 | 10,205 | | बेंगलुरु | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | हैदराबाद | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | पुणे | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | केरल | 13,604 | 12,470 | 10,203 | | अहमदाबाद | 13,610 | 12,475 | 10,208 | | वडोदरा | 13,610 | 12,475 | 10,208 |
<strong>खरीदारी से पहले जरूर जान लें</strong>
सोने और चांदी के भाव में दिनभर बदलाव हो सकता है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर रहता है। ऊपर दिए गए भाव प्रति ग्राम के आधार पर हैं। आभूषण खरीदते समय इन कीमतों के अलावा मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी जुड़ सकते हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि जरूर करें।
##
