वैष्णो देवी जाने वालें श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, दिल्ली से हरियाणा- पंजाब होकर जाएगी स्पेशल ट्रेन
<strong>Vaishno Devi Special Train:</strong> हरियाणा- पंजाब और दिल्ली से माता वैष्णो देवी जाने वालें श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 'आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन' चलाने का फैसला लिया है। ये स्पेशल ट्रेन दिल्ली से हरियाणा होकर जाएगी। इससे दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से कटड़ा जाने वालें यात्रियों को फायदा मिलेगा।
<strong>कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन ?</strong>
रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04083/04084 दोनों दिशाओं में 2-2 फेरे लगाएगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित (AC) और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 04083 नई दिल्ली से कटड़ा 9 अक्टूबर और 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) चलेगी। ये स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 3:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04084 कटड़ा से नई दिल्ली 10 अक्टूबर और 17 अक्टूबर 2026 शनिवार को चलेगी। ये ट्रेन कटड़ा से सुबह 10:00 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
<strong>इन स्टेशनों पर होगा ठहराव</strong>
दिल्ली से कटड़ा तक चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन हरियाणा और पंजाब के कई स्टेशनों पर रुकेगी। जिससे यहां के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। स्पेशल ट्रेन सोनीपत, पानीपत जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, धंडारी कलां, जलांधर कैंट, पठानकोट कैंट, शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ, जम्मू तवी, शरीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पर ठहराव करेगी।
