वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली वाया हरियाणा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन
वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नई दिल्ली और एनसीआर सहित हरियाणा और पंजाब से यदि आप भी आने वाले दिनों में श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो यह ट्रेन आपके लिए सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प साबित होगी।
<strong>यह रहेगा शेड्यूल </strong>
8-11 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 04681, नई दिल्ली- कटरा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 9-12 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 04682, कटरा से रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी।
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र और अंबाला कैंट सहित पंजाब के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
<strong>श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा </strong>
उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कंफर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी। वहीं दूसरी ओर नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
