दीवाली पर गुरुग्राम में 24 घंटे बिजली सप्लाई, फॉल्ट होते ही होगा तुरंत समाधान; DHBVN का खास प्लान तैयार!

इस बार दीवाली के पावन अवसर पर शहरवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने अपनी कमर कस ली है। त्योहार के दौरान शहर का हर घर जगमगाता रहे, इसके लिए निगम की ओर से पुख्ता और विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 

<strong>Gurugram:</strong> इस बार दीवाली के पावन अवसर पर शहरवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली निगम ने अपनी कमर कस ली है। त्योहार के दौरान शहर का हर घर जगमगाता रहे, इसके लिए निगम की ओर से पुख्ता और विशेष इंतजाम किए गए हैं।

बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की तकनीकी खराबी या फॉल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। कर्मचारी आठ-आठ घंटे की तीन पारियों (शिफ्टों) में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे, ताकि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा, ट्रांसफार्मर फुंकने या खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए भी बैकअप प्लान तैयार है। निगम ने प्रत्येक सब-डिवीजन में तीन से चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एडवांस में तैयार रखे हैं। सभी स्पेयर ट्रांसफार्मरों की जांच पूरी कर ली गई है, ताकि जरूरत पड़ते ही उन्हें तुरंत बदला जा सके।

<strong>नगर निगम की ओर से लाइनों की मेंटेनेंस का काम</strong>

किसी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर उसे तुरंत बदलने की व्यवस्था रहेगी। जिससे बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो। निगम की ओर से लाइनों की मेंटेनेंस का काम भी दीवाली को ध्यान में रखते हुए करीब एक महीने पहले ही पूरा कर लिया गया था।

दीपावली पर घरेलू बिजली की खपत बढ़ जाती है, लेकिन औद्योगिक इकाइयों, कारपोरेट कार्यालयों और अन्य गैर घरेलू प्रतिष्ठानों में छुट्टी रहने के कारण उनका लोड कम हो जाता है। इससे बिजली की मांग का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

दीवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर सब डिवीजन में तीन से चार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी प्रकार का फाल्ट आने पर उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles