गुरुग्राम में ₹22 करोड़ के विकास कार्य, जानें क्या बदलेगा

गुरुग्राम के वार्ड 15 में ₹22 करोड़ के तीन विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। जानें सेक्टर-66, मैदावास और साउथ सिटी-2 में सड़क, सीवरेज और फुटपाथ से क्या बदलेगा।
 

राजनीति अपने लिए नहीं, जनता के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए- आरती सिंह 

हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु बनें

गुरुग्राम में लोगों की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वार्ड 15 में 22 करोड़ के तीन  विकास कार्यों का शिलान्यास

आरती सिंह राव बोली सड़क, सीवरेज व जल निकासी सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/09 अक्टूबर 2026

हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि कि हम राजनीति अपने लिए नहीं, बल्कि जनता के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए करते हैं। हमारा उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु बनें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को गुरुग्राम के वार्ड 15 में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने उपरांत उपस्थितजन को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर भी मौजूद रहे। 

स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा शहर है और भविष्य में इसकी आबादी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतें और बढ़ेंगी। ऐसे में हमारी प्राथमिकता है कि शहर के बढ़ते विस्तार और लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम नागरिक अस्पताल का ड्राइंग कार्य पूरा हो चुका है जल्द ही सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के तहत धरातल पर कार्य का शुभारम्भ किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार, चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं और जनता का विश्वास, सहयोग तथा उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता है। 

गुरुग्राम में ₹22 करोड़ के विकास कार्य, जानें क्या बदलेगा

आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के वार्ड 15 में 22 करोड़ की लागत के तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इनमें सेक्टर-66 में सड़कों के निर्माण, फुटपाथ एवं साइकिल ट्रैक विकसित करने तथा सीवरेज पाइपलाइन बिछाने,  मैदावास गाँव में सम्राट मिहिर भोज चौक से गांव कादरपुर रोड (डीएलएफ 30एम रोड) तक सड़क का आरएमसी एम-40 द्वारा पुनर्वास, सीवरेज लाइन, बरसाती नाला एवं फुटपाथ के निर्माण कार्य तथा साउथ सिटी-2 में मौजूदा सड़कों का बीएम एवं बीसी तकनीक से पुनर्वास कार्य शामिल है। इन विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ नागरिकों को सुगम आवागमन, बेहतर जल निकासी और आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

बुजुर्गों की पेंशन 3,200 और बाजरे का भाव भी बढ़ा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में अभूतपूर्व बदलाव आया है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, किसानों की फसलों के उचित मूल्य सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जहां गांवों की सड़कें संकरी थीं, वहीं अब गांवों को बेहतर सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बढ़कर 3,200 रुपये हो गई है और बाजरे का भाव भी बढ़ा है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और अस्पतालों में सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, डिप्टी मेयर अनूप भांभू, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर हंसराज, गुरुग्राम की पूर्व मेयर मधु आजाद, गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 15 की पार्षद भारती हरसाना, वार्ड 19 से पार्षद अमित भड़ाना, अनिल यादव,  मनीष हरसाना, तथा विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles