गुरुग्राम में 600 बेड का अस्पताल, निर्माण में क्यों हुई देरी?

गुरुग्राम में 600 बेड के नए सिविल अस्पताल का निर्माण तेज करने की तैयारी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने डिजाइन बदलने और HSIIDC को जिम्मेदारी देने पर क्या कहा? जानिए।
 

इसलिए सिविल लाइन में ही बनेगा आधुनिक सिविल अस्पताल : आरती सिंह 

गुरुग्राम में 600 बिस्तरों वाले आधुनिक सिविल अस्पताल का निर्माण होगा 

उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना

राव इंद्रजीत सिंह की भी प्राथमिकता, अस्पताल सिविल लाइन में ही बने 

गुरुग्राम / 11 अक्टूबर 2026 / फतह सिंह उजाला  /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि गुरुग्राम में 600 बिस्तरों वाले आधुनिक सिविल अस्पताल के निर्माण का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में निजी क्षेत्र के बड़े अस्पताल उपलब्ध हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकारी सिविल अस्पताल ही उपचार का सबसे बड़ा सहारा है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की भी प्राथमिकता रही है कि अस्पताल का निर्माण सिविल लाइन में ही हो, ताकि आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल के डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों के साथ बैठक की गई और कोविड जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए अलग वार्ड सहित आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखकर नए सिरे से ड्राइंग तैयार करवाई गई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से भी चर्चा की गई और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के स्थान पर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के माध्यम से निर्माण करवाने का विकल्प रखा गया, क्योंकि पीडब्ल्यूडी के पास पहले से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अस्पताल का निर्माण बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं के साथ जल्द पूरा हो, ताकि गुरुग्राम के लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles