गुरुग्राम में वोट चोरी के आरोप पर विपक्ष का प्रदर्शन

गुरुग्राम में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने विरोध जुलूस निकाला। विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
 

वोट चोरी करके बनाई गई सरकार को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी

वोट चोरी के आरोप पर गुडग़ांव में भी गरजा विपक्ष, निकाला विशाल जुलूस

लोग सरकार के खिलाफ सडक़ों पर, लेकिन सरकार जश्न मना रही

कांग्रेस-इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त का मांगा इस्तीफा

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर जुलूस से विपक्ष ने दिखाई ताकत

फतह सिंह उजाला/गरुग्राम

भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने गुरुवार को गुरुग्राम शहर में विशाल विरोध जुलूस निकाला। जुलूस में सेंकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां, बैनर लेकर शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं ने वोट चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता पानीपत के पूर्व विधायक विरेंद्र पाल शाह ने की।

अपने संबोधन में पानीपत के पूर्व विधायक विरेंद्र पाल शाह ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की चोरी की है। वोट चोरी करके बनाई गई सरकार को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। यह लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। जब तक वोट चोरों को सजा नहीं मिलती, हमारा आंदोलन सडक़ से संसद तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में लोग सरकार के खिलाफ सडक़ों पर है, लेकिन यह सरकार जश्न मनाती फिर रही है। एक व्यक्ति का महिमामंडन किया जा रहा है।

राहुल द्वारा सबूतों के साथ वोट चोरी का पर्दाफाश

गुरुग्राम जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि हरियाणा से लेकर देशभर में जिस तरह से चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोटों में हेरफेर किया जा रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। राहुल गांधी जी ने सबूतों के साथ वोट चोरी का पर्दाफाश किया है। गुडग़ांव की जनता इस लूट के खिलाफ सडक़ों पर उतर आई है। महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए यह वोट चोरी का खेल खेला जा रहा है। इंडिया गठबंधन का हर कार्यकर्ता इस तानाशाही के खिलाफ एकजुट है। गुडग़ांव समेत देशभर में निकाले जा रहे जुलूस इस बात का सबूत है कि जनता अब जाग चुकी है और वोट चोरों को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि जनहितैषी बनने की बजाय सरकार जनविरोधी बन गई है।

जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने कहा कि यह सरकार जनादेश से नहीं, वोट चोरी से बनी है। ग्रामीण इलाकों में मतदाता सूची से नाम काटे गए और फर्जी वोट जोड़े गए। हम इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं। अगर वोट का अधिकार ही सुरक्षित नहीं रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा। जनता के बीच कितना भी आक्रोष सरकार के खिलाफ हो, फिर भी यह सरकार बेशर्मी की हदें पार करती रहती है।

भाजपा द्वारा आदमी के वोट के अधिकार पर डाका

सीपीआई-एम से पूर्व राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक व जिला सचिव उषा सरोहा ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूर, किसान और आम आदमी के वोट के अधिकार पर डाका डाल रही है। सीपीआई-एम नेता ईश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग आज सत्ता पक्ष का मोहरा बन गया है। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिनिधि कोमल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने नैतिकता को ताक पर रखा हुआ है। कितने भी घोटाले इस सरकार में हो जाएं, सरकार को शर्म तक नहीं आती।

विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे यह कांग्रेस कार्यकर्ता

इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष केएल यादव, सुनीता सहरावत, सुबे सिंह यादव, सुशील भारद्वाज, नीरज यादव, सीमा पाहुजा, सीमा हुड्डा, सुनीता वर्मा, मुकेश चौधरी, निर्मल यादव, महाराज सिंह, सतबीर पहलवान, अरिदमन सिंह बिल्लू, हरकेश प्रधान, भोले गुर्जर, विकास हुड्डा, सुशील सहरावत, नरेश वशिष्ठ, सतीश सांगवान, राहुल नंबरदार, दीपक दहिया, राजीव यादव, पंकज मेहंदीरत्ता, मास्टर महेंद्र सेन, रविंद्र तिघरा, संजय नागपाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अमन प्रजापति, मनोज आहूजा, लोकेश कौशिक, मुकेश डागर, अमित कोचर, सक्षम शर्मा, महावीर कन्हई, हरीश सिंह, कार्तिक गहलोत, मुकेश सोलंकी, जगदीश यादव, चमन सौदा, रमाकांत शर्मा, शाहीन शम्स, राकेश यादव, मंदीप राठी, सुनील यादव, सुखबीर तंवर, विवेक कटारिया, दीपेश कौशिक, भीम सोनी, अश्विनी यादव, कैप्टन सुरेंदर, हरेंद्र सेहरावत, राहुल जेलदार, पवन माजरी, राजेंद्र कुमार, बीएस यादव, विराज झंगू समेत अनेक नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles