मंडल रोजगार कार्यालय में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मंडल रोजगार कार्यालय में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई पास युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
 

गुरुग्राम, 23 नवंबर। 

मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम की ओर से 26 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला मिनी सचिवालय, गुरुग्राम की पांचवीं मंजिल पर स्थित मंडल रोजगार कार्यालय के कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा।

मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में एजिस कस्टमर सपोर्ट सर्विस लिमिटेड, भारत पे लिमिटेड, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड तथा एनआईआईटी फाउंडेशन सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अपना रोजगार कार्यालय पहचान पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड), शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर आएं, ताकि उन्हें रोजगार के उपलब्ध अवसरों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles