मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में उतरीं नर्सिंग ऑफिसर्स, गुरुग्राम में किया धरना-प्रदर्शन और दो घंटे की हड़ताल

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हरियाणा की नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे की हड़ताल की और अस्पताल परिसर में धरना दिया।

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी नर्सिंग ऑफिसर्स को घर से बेघर करने जैसी

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (एमओटीपी) का खुलकर किया विरोध

दो घंटे की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी में सेवाएं जारी रखीं

अस्पताल परिसर में धरना देकर मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल कर नर्सिंग ऑफिसर्स का सवाल

ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स

इच्छुक स्टाफ की ही हो ट्रांसफर, जबरदस्ती से ट्रांसफर करना ठीक नहीं

अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया

परिवार की दृष्टि से मेल-फिमेल दोनों नर्सिंग ऑफिसर्स को दिक्कतें आएंगीं

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स

फतह सिंह उजाला/गुरुग्राम/05 अक्टूबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी यानी एमओटीपी के विरोध में सोमवार से तीन दिवसीय दो घंटे की हड़ताल का पहला दिन रहा। <strong>इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले जिला के सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों यानी पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानी सीएचसी में नर्सिंग ऑफिसर्स ने दो घंटे की हड़ताल की।</strong> हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बिल्कुल भी बाधित नहीं किया गया। वहां तैनात स्टाफ ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपना काम किया। आने वाले तीन दिन तक लगातार इसी तरह से यह हड़ताल जारी रहेगी।

नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा के आह्वान पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल की। <strong>नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपनी मांगों को बहुत ही पुरजोर तरीके से उठाते हुए कहा कि यह ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पूरी तरह से नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ है।</strong> जिन कर्मचारियों को एक ही स्टेशन पर काम करते हुए पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं, इस पॉलिसी के तहत उन्हें जबरन ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेना ही पड़ेगा। यह पॉलिसी पूरी तरह से अव्यवहारिक है। सरकार की तरफ से इस पॉलिसी को लागू करने से पहले किसी भी तरह का कोई सुझाव नहीं लिया गया और ना ही एसोसिएशन के साथ कोई चर्चा की गई। एसोसिएशन की ओर से डीजीएचएस को बार-बार रिप्रजेंटेशन दी गई, लेकिन नर्सिंग स्टाफ की इस गंभीर समस्या को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया। यह ट्रांसफर पॉलिसी एक तरह से नर्सिंग स्टाफ को घर से बेघर करने जैसी है, जो किसी भी हालत में मंजूर नहीं है। हड़ताली नर्सिंग ऑफिसर्स ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव यानी एसीएस हेल्थ के साथ मीटिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक यानी डीजीएचएस को बार-बार लिखकर दे चुके हैं, लेकिन डीजीएचएस द्वारा अभी तक कोई मीटिंग नहीं करवाई जा रही है।

नर्सिंग कैडर में 98 प्रतिशत महिलाएं और सुरक्षा का बड़ा मुद्दा

<strong>एसोसिएशन ने यह साफ कहा है कि पूरे नर्सिंग कैडर में 98 प्रतिशत महिलाएं ही शामिल हैं।</strong> महिलाओं की सुरक्षा का मामला उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। नर्सिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी के दौरान मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट शिफ्ट करनी पड़ती है। किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर होने से उनकी सुरक्षा सीधे तौर पर खतरे में पड़ जाएगी। इन सभी का परिवार उनके वर्तमान स्टेशन पर ही रहता है, जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई और उनके पूरे परिवार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। दो घंटे की हड़ताल पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर्स ने यह भी कहा कि इस पॉलिसी से मेल और फीमेल दोनों ही नर्सिंग ऑफिसर्स को भारी दिक्कतें आएंगी। परिवार के अंदर छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल का काम बुरी तरह से प्रभावित होगा। इस लिहाज से देखी जाए तो यह पॉलिसी पूरी तरह से नर्सिंग ऑफिसर्स के खिलाफ ही है।

अस्पताल में रोटेशन ड्यूटी जिला की सीमा के अंदर ही हो

<strong>नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की तरफ से अपनी कुछ मुख्य मांगें और जरूरी सुझाव दिए गए हैं।</strong> एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी यानी ओटीपी को लागू करने से पहले सभी खाली पदों यानी वेकेंट पोस्ट्स को अच्छी तरह से दिखाया जाए और फिर उन्हें भरा जाए। अगर यह पॉलिसी नर्सिंग स्टाफ पर लागू की जाती है, तो अन्य महिला कर्मचारियों की तरह ही उन्हें भी एक शिफ्ट यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही ड्यूटी दी जाए। ओटीपी हमेशा आपसी सहमति के आधार पर और केवल खाली पदों पर ही लागू होनी चाहिए। इसके अलावा यह भी मांग की गई है कि नूंह, मेवात और पलवल में कार्यरत स्टाफ को भी डॉक्टरों की तर्ज पर ही मेवात अलाउंस दिया जाना चाहिए। नई भर्ती होने पर मेवात और पलवल में पहले से कार्यरत स्टाफ को उनका गृह जिला ही दिया जाए। जिला अस्पताल के अंदर रोटेशन ड्यूटी केवल जिला की सीमा के अंदर ही होनी चाहिए। इसके साथ ही म्यूच्युअल ट्रांसफर यानी आपसी सहमति का विकल्प भी पूरी तरह से खुला होना चाहिए।

About the Author